सोने के भाव में फिर आया बदलाव, जानिए भोपाल से दिल्ली तक का 18K से 24K का लेटेस्ट रेट
होली से पहले सोना की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार सुबह सोने की कीमतों में फिर ₹110 प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार शाम (26 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,61,830 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी 27 फरवरी 2026 का अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,61,720
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,61,620
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,61,570
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,62,550 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,48,250
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा: ₹1,48,100
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,48,150
- चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै: ₹1,49,000
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,21,330
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,21,230
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,21,180
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,27,500
18K से 24K की शुद्धता कैसे जांचे?
- 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। यह सबसे शुद्ध है, लेकिन इससे गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है। 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें।
- 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है। 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
- ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।
सोना खरीदना है तो पढ़ लीजिए ये प्रमुख बातें
- भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं। IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
- सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क व HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।
क्यों हो रहा सोना के दाम में उतार-चढ़ाव
- भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें, शेयर बाजार का प्रदर्शन।
- भारतीय बाजार, स्थानीय कारक, भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर, घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क
- जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर और त्योहार और शादियों का सीजन कीमतों पर बड़ा असर डालते हैं।
