Sat. Feb 28th, 2026

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 40 PCS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने गुरुवार देर रात (26 फरवरी 2026) 2 आईएएस (IAS) और 40 पीसीएस (PCS ) अधिकारियों के तबादले किए हैं।

कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार बठिंडा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) और एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर तैनात आईएएस ​राजदीप सिंह बराड़ (IAS) को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मलेरकोटला नियुक्त किया गया है, वहीं पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत आईएएस सुनील को एसडीएम बलाचौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन पीसीएस अफसरों के भी हुए तबादले

  • गुरप्रीत सिंह थिंद को सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बठिंडा
  • जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी (ग्रामीण विकास) फाजिल्का
  • सुभाष चंदर को विशेष सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग
  • परमदीप सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक बठिंडा विकास प्राधिकरण
  • नवरीत कौर सेखों को एडीसी (शहरी विकास) पटियाला
  • गुरसिमरन सिंह ढिल्लों को कमिश्नर नगर निगम बटाला
  • विरपाल कौर को एसडीएम रामपुरा फूल
  • नवदीप कुमार को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक पीआरटीसी पटियाला।
  • अमनप्रीत सिंह को संयुक्त आयुक्त नगर निगम लुधियाना।
  • अभिषेक शर्मा को एडीएम फिरोजपुर और ऋषभ बांसल को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन दीपक भाटिया (फिल्लौर), रजनीश अरोड़ा (मजीठा), रविंदर सिंह अरोड़ा (अबोहर), इस्मत विजय सिंह (धूरी), अमनदीप कौर (होशियारपुर) सहित कई अधिकारियों को एसडीएम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *