इंदौर में भीषण आग का तांडव: EV कार चार्जिंग में शॉर्ट सर्किट, 4 सिलेंडर फटने से 7 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे
इंदौर की बुधवार सुबह बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर लेकर आई। शहर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में तड़के अचानक आग लगने से पूरा इलाका दहल उठा। घर में सो रहे लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाया गया था। अचानक चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिसके बाद आग पूरे घर में फैल गई।
