Sat. Apr 18th, 2026

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया हुई शुरू, जानें बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हर साल केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों के प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक अप्लाई करते हैं। विद्यालय संगठन की ओर से समय-समय पर इस बारे में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जानकारी दी जाती है। अब आ रही जानकारी के मुताबिक बाल वाटिका और कक्षा एक के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने की खबर अभिभावकों के लिए काफी राहत भरी साबित होती है। दरअसल ये स्कूल अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा की वजह से प्रसिद्ध है। यही वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों को एडमिशन यहां करवाना चाहते हैं। चलिए जान लेते हैं की बालवाटिका और कक्षा एक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन किस तरह अप्लाई किया जा सकता है।

शुरू हुए आवेदन

केंद्रीय विद्यालय की ओर से बाल वाटिका और कक्षा एक में प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है। यह 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। पेरेंट्स ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन कक्षाओं में शुरू हुआ एडमिशन

केवीएस की ओर से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई है कि बाल वाटिका और कक्षा एक में आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्ग 2026 से शुरू कर दी गई है। अंतिम तारीख 2 अप्रैल रखी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया केवल कुछ ही कक्षाओं के लिए शुरू की गई है। इसमें प्री प्राइमरी स्तर की बाल वाटिका और कक्षा 1 शामिल है। 11 वीं को छोड़कर कक्षा 2 और उससे
ऊपर की क्लास की दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन रखी जाएगी। विद्यालयों में खाली सीटों के अनुसार एडमिशन प्रोसेस रखी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • यहां बलावटिका और कक्षा 1 के प्रवेश की लिंक दिखाई देगी।
  • यहां पैरेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इतना याद रखें कि बच्चे और माता-पिता से जुड़ी सारी जानकारी यहां पर सही से भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद इसे डाउनलोड करके जरूर रखें।
  • आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

क्या है आयु सीमा

बालवाटिका और कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। बालवाटिका एक के लिए तीन से चार साल, बालवाटिका दो के लिए चार से पांच साल, बाल वाटिका तीन के लिए 5 से 6 साल और कक्षा एक के लिए 6 से 8 साल आयु निर्धारित की गई है।

जान लें जरूरी तारीखें

20 मार्च 2026 से शुरू हुई प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। 8 अप्रैल को बाल वाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट और 9 अप्रैल को कक्षा 1 की प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। अगर इसके बाद सीटें बच जाती है तो 16 अप्रैल को दूसरी और 21 अप्रैल को तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *