Sun. May 10th, 2026

धुरंधर 2’ की सक्सेस देख हैरान हुईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन

धुरंधर 2’ इन दिनों सफलता का स्वाद चखती हुई नजर आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हर जगह चर्चा का विषय बन गई है। अपने पहले हिस्से की तरह इसने भी सफलता की इबारत लिखना शुरू कर दिया है। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई इसकी सक्सेस को बयां करती नजर आ रही है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की सक्सेस ने अब तक की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हर कोई रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा हैं। अब आलिया भट्ट को भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन देते हुए देखा गया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धुरंधर की सक्सेस पर बात की है।

आलिया भट्ट ने शेयर की पोस्ट

धुरंधर की रिलीज के बाद इस पर रिएक्शन देने में आलिया भट्ट ने काफी समय लगाया। इस वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि “वो धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का लास्ट सीन देखकर काफी इमोशन हो गईं। उन्होंने एक्टर का जसकीरत सिंह के लुक में फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा जसकीरत सिंह रांगी और यह पल सब कुछ है। निर्देशक और अभिनेता के तालमेल का जादू। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई के लिए टीम को बहुत बधाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *