Thu. Apr 23rd, 2026

आज जारी होंगे कक्षा 5वीं-8वीं के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक, फरवरी में हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए ताजा अपडेट है। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा बुधवार (25 मार्च 2026) 1 बजे परीक्षा परिणाम घो‍षित किए जाएंगे। छात्र दोपहर 1.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकेंगे। छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का छात्रवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध

फरवरी में हुई थी परीक्षा, 23 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल   

  • कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर फरवरी महीने में आयोजित की गई थी। 5वीं की परीक्षा 20 से 26 फरवरी तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक सम्पन्न हुई। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक रखा गया था। इस वर्ष परीक्षा में प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
  • इसमें कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

पास होने के लिए 33 प्रतिश मार्क्स जरूरी

छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे रिजल्ट के बाद आयोजित होने वाली ‘विशेष परीक्षा’ में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी।

MP Board : मार्कशीट में होगी ये जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल से मिलनी वाली मार्कशीट पर छात्रों को रोल नंबर, पिता-माता का नाम, विषय का नाम, थ्योरी के मार्क्स , प्रैक्टिकल के मार्क्स , विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत, रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट) और डिवीजन की जानकारी मिलेगी।

MP Board 5th 8th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1. RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर (Roll No) या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
स्टेप 4. कैप्चा कोड भरें और ‘Show’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *