Wed. May 27th, 2026

बिहार सरकार का आदेश, सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम् से होगी दिन की शुरुआत

बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए अब नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत आप स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ होगी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सभी विभागों को इसे अपने-अपने जिलों में शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सभी मुख्य अपर सचिव, प्रधान सचिव, आयुक्तों और जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमों का सही से पालन हो सके इसलिए ऐसा किया गया है।

सप्ताह में एक दिन राष्ट्रगीत जरूरी

मंत्रिमंडल द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को एक आदेश दिया है। इस आदेश के तहत देशभर में स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान हफ्ते में एक बार राष्ट्रगीत जरूरी होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय पर्व सरकारी कार्यक्रमों और खास मौके पर भी वंदे मातरम् अनिवार्य किया गया है।

लापरवाही न करने के आदेश

सरकार की ओर से हिसाब कहा गया है कि राष्ट्रगीत के दौरान सभी लोगों को सम्मान के साथ खड़े होना जरूरी है। अगर कोई भी लापरवाही या और सम्मान की भावना रखता है तो उसे गंभीरता की श्रेणी में रखा जाएगा। संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह नियमों का सही तरीके से पालन करवाएं। वहीं अगर समाचार या फिर फिल्म में किसी हिस्से में राष्ट्रगीत बजाया जाता है तो उस दौरान खड़े होने की बाध्यता नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *