Sun. Apr 12th, 2026

रामायण के मेकर्स का फैंस को तोहफा, राम नवमी पर की फिल्म से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और वह देखना चाहते हैं की रामायण की कहानी को किस तरह से पेश किया जाएगा।

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाने वाला है। क्रिएटिविटी के साथ यह फिल्म एक ऐतिहासिक सिनेमा इवेंट बनने की तैयारी में है। मेकर्स ने रामनवमी के मौके पर एक घोषणा की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

रामायण पर आई बड़ी अपडेट

दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर एक पर्सनल नोट शेयर करते हुए इस सफर के पीछे की पूरी कहानी बताई और बड़ा अपडेट शेयर किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा शुभ रामनवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो कदम हम उठा रहे हैं वह पूरी जिम्मेदारी, समर्पण और श्रद्धा के साथ उठाया गया है। हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किए जाने की कोशिश की जा रही है। अगली झलक राम को 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं। हम अपनी कई सालों की मेहनत को ग्रैंड लॉन्च के जरिए फैंस के सामने रखेंगे और इस खास फल को दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके विश्वास, प्यार और धैर्य के लिए धन्यवाद।

कौन से कलाकार आएंगे नजर

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। सई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। साउथ सुपरस्टार यश को रावण के रूप में देखा जाएगा। सनी देओल हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब प्रोड्यूसर के अनाउंसमेंट के बाद सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि हनुमान जयंती को उन्हें क्या देखने को मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed