Tue. Jun 2nd, 2026

इस्तीफे से पहले एक्शन में CM नीतीश कुमार, पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण; देखें VIDEO

बिहार में बड़े सियासी उलटफेर देखने को मिलेंगे। खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे की चर्चा से ठीक एक दिन पहले नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे’ का औचक निरीक्षण किया। इसे उनके मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सरकारी निरीक्षण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को सारण जिले के बकरपुर-मानिकपुर सड़क मार्ग पर पहुंचे। वहां उन्होंने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खंड का निरीक्षण लिया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़ने वाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम खंड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी पहुंचा जा सकेगा।

निरीक्षण में मौजूद रहे आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जाएगा और कम समय में लोग बेतिया पहुंच सकेंगे। इस ग्रीनफिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, सारण जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सारण जिला के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं NHAI के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed