Thu. Apr 23rd, 2026

मोदी सरकार के जनविरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस नेत्रियों का प्रदर्शन, पुतला भी फूंका

ग्वालियर। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा और मोदी सरकार का असली चेहरा अब देश की जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात करने वाली भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश की माताओं, बहनों और बेटियों के साथ केवल राजनीतिक छल करने का काम किया है। इसी जनविरोधी रवैये के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला स्तरीय महिला नेत्रियों के नेतृत्व में महानगर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की पक्षधर रही है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिना किसी देरी के लागू किया जाए, ताकि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी मजबूत हो सके। पुतला दहन करने वालों में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सीमा समाधिया, प्रभारी रचना शेर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति बाथम, मनीशा रावत, प्रदेश महासचिव बीना भारद्वाज, प्रदेश सचिव रचना कुशवाहा, प्रदेश सचिव माधवी नरवरिया, सेवादल अध्यक्ष मनोरमा सिंह, संजना राजावत, महादेवी परमार, राजकुमारी मंडेलिया, मिथिलेश चौहान, रश्मि दुबे, रानी, आरती, गुड्डी, लक्ष्मी, मंजू, सुमन, अनीता, हेमलता, ममता, रेखा, भारती, कमला, संगीता, नसरीन, सायरा, मनीषा खान, राधा चौहान सहित अनेक महिला कांग्रेस की नेत्रियां सम्मिलित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *