Mon. May 4th, 2026

भाजपा की जीत के बाद TMC पर बनने लगे Meme, जमकर हो रहे हैं वायरल, पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे आप

आज का दिन नेताओं के लिए बहुत भारी रहने वाला है क्योंकि आज 4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में हुए चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। आपको यह बता दें कि इन सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का पश्चिम बंगाल पर है। लोग यह देखने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत होगी या फिर नहीं और जो नतीजे अब तक सामने आए हैं, उनके मुताबिक बंगाल में भाजपा की जीत हो रही है। अब भाजपा की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स देखने को मिल रहे हैं। लोग TMC के मजे ले रहे हैं। आइए आपको उन मीम्स के बारे में बताते हैं।

1. खेला होबे दीदी…

पहला मीम जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसका थीम ‘खेला होबे दीदी’ है। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाया गया है और वहीं पीछे पालकी में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बैठी हुई हैं और उन्हें विदा किया जा रहा है। वीडियो में सबसे ऊपर ‘खेला होबे दीदी’ लिखा हुआ है। बता दें कि नीचे दिखने वाले मीम को @BoseBhakt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

2. ममता दीदी जा रही है

इसके बाद दूसरा मीम जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसमें दिखाया गया है कि ममता बनर्जी कुर्सी पर बैठी हैं और धमका रही हैं कि ये मेरा सिंहासन है और जो इसे छूने की कोशिश करेगा, उसे नहीं छोडूंगी। तभी पीएम मोदी की एंट्री होती है। उसके बाद JCB आता है और दीदी को हटा देता है। इसके बाद वहां कमल उगता है और वो TMC के फूल को खा जाता है। बता दें कि नीचे दिखने वाले मीम को @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

3. डांस करते हुए जीत का जश्न

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें अनोखे अंदाज में कुछ आदमी डांस कर रहे थे। अब उस वीडियो में अलग-अलग लोगों के चेहरे पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुभेंदु अधिकारी आदि का चेहरा लगा दिया गया है और सभी डांस करके जीत का जश्न मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *