Sat. Jun 27th, 2026

लालू यादव की पार्टी RJD से केरल में कौन जीत गया, कितने वोट मिले जानिए; तीसरे नंबर पर रही बीजेपी

केरल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। यहां की 140 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ, जबकि 4 मई को मतगणना हुई। इस दौरान यहां एक चौंकाने वाली बात भी देखने को मिली। दरअसल, बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी केरल में एक सीट पर जीत दर्ज की है। ऐसे में देशभर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि राजद ने केरल में किस सीट पर जीत हासिल की है और किस प्रत्याशी ने किसे हराया है। बता दें कि केरल की सत्ता में इस बार उलटफेर देखने को मिला है।

कुथुपरम्बा सीट पर RJD की जीत

दरअसल, हम जिस सीट की बात कर रहे हैं वह केरल की कुथुपरम्बा (KUTHUPARAMBA) सीट है। यहां आरजेडी ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की नेता को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पी के प्रवीण को यहां 70448 वोट मिले, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की प्रत्याशी जयंती राजन को सिर्फ 69162 वोट ही मिल सके। इस तरह से आरजेडी प्रत्याशी पी के प्रवीण ने इस सीट पर 1286 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं पी के प्रवीण की इस जीत के साथ ही आरजेडी ने भी केरल में खाता खोल लिया।

केरल के साथ ही देश से लेफ्ट साफ

बता दें कि केरल में लेफ्ट की हार के साथ ही अब पूरे देश से लेफ्ट साफ हो गया है। केरल के अलावा पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी लेफ्ट की सरकार पहले रह चुकी है, लेकिन इन दोनों जगहों पर भी लेफ्ट का सफाया हो चुका है। साल 2011 में पश्चिम बंगाल में लेफ्ट की सरकार एक बार बाहर हुई तो फिर दोबारा वापसी नहीं कर सकी। वहीं त्रिपुरा में भी साल 2018 में लेफ्ट की सरकार को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब केरल में भी लेफ्ट की सरकार गिर गई है। इसका मतलब है कि देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed