Tue. May 19th, 2026

गीले पैर लेकर सोना पड़ सकता है भारी! सोने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना घर में चली आएगी दरिद्रता

दिनभर की थकान के बाद रात का समय शरीर और मन को आराम देने के लिए होता है। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु में रात में सोने से पहले कुछ नियमों का पालन करना जरूरी बताया है। इस दौरान की गई कुछ छोटी गलतियां घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। जैसे कहा जाता है कि बिस्तर पर जाने से पहले पैर धोना शुभ होता है, लेकिन गीले पैर लेकर सोना सब बर्बाद कर सकता है है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, व्यक्ति को आर्थिक और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते हैं कि सोने से पहले कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

जूठे बर्तन छोड़ना है अशुभ

कई लोग रात में थकान के कारण बर्तन बिना धोए छोड़ देते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार रसोई में रातभर जूठे बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है और आर्थिक समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं।

मुख्य द्वार 

घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। ऐसे में रात के समय दरवाजे के पास जूते-चप्पलों का ढेर लगाना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर का माहौल प्रभावित होता है और नकारात्मकता बढ़ने की संभावना रहती है।

बिखरा बिस्तर

वास्तु के अनुसार, सोने से पहले बिस्तर को साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। गंदे या बिखरे बिस्तर पर सोने से मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। साथ ही सिरहाने के पास गंदे कपड़े, मोजे या जूते रखने से भी बचना चाहिए।

बिस्तर पर न ले जाएं गीले पैर  

धार्मिक मान्यताओं में सोने से पहले पैर धोना अच्छा माना गया है, लेकिन केवल पैर धो लेना काफी नहीं है। गीले पैर लेकर सोना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर असर पड़ सकता है। इसलिए पैरों को धोने के बाद अच्छी तरह पोछकर या सुखाकर ही सोना बेहतर माना जाता है।

न करें नकारात्मक बातें 

रात को साने के लिए जाते समय पैसों की कमी, कर्ज या नुकसान जैसी बातों पर चर्चा करना भी ठीक नहीं माना जाता। माना जाता है कि सोने से पहले सकारात्मक सोच रखने से मन शांत रहता है और घर का वातावरण भी अच्छा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *