Thu. May 21st, 2026

प्रचंड गर्मी से आफत! बांदा समेत 27 शहरों में कल तापमान था 45 डिग्री के पार; IMD अलर्ट से जानें आज क्या होगा मौसम का हाल

उत्तर से लेकर मध्य भारत तक, सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जहां बांदा में 20 मई को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि देश के अन्य 26 शहरों में भी तापमान को 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। IMD की चेतावनी के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई भागों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। कहीं पर झुलसाने वाली गर्मी होगी तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया गया है।

भीषण लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई क्षेत्रों में 21 मई को और फिर 24 से 26 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में 21 से 23 मई के बीच; वेस्टर्न यूपी में 20 से 26 मई के दौरान, ईस्टर्न यूपी में 20 से 23 मई के दौरान और पंजाब में 22 और 23 मई को लू से भीषण लू की संभावना है।

लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति करेगी परेशान

साथ ही, एमपी में 21 से 25 मई के बीच लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 21 से 24 मई के बीच, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में 21 से 24 मई के दौरान, बिहार में 21 से 23 मई के बीच और राजस्थान में 21 से 26 मई को लू चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तराखंड में 21 मई को लू चल सकती है।

यहां रात के वक्त भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में 21 और 22 मई को, ओडिशा में 21 से 24 मई को और विदर्भ में 21 मई को रात के वक्त भी मौसम गर्म रह सकता है। साथ ही, 21 से 23 मई के दौरान तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में और गंगा के मैदानी वेस्ट बंगाल और ओडिशा में 21 से 24 मई को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी के बीच यहां बारिश का पूर्वानुमान

नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में इस हफ्ते व ईस्टर्न इंडिया में अगले 5 दिनों के दौरान उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड में इस हफ्ते और नॉर्थ-ईस्ट व उससे सटे ईस्टर्न इंडिया में 21 से 26 मई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।

अधिकतम तापमान को लेकर अलर्ट

21 मई को महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। फिर 22 से 26 मई के बीच इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही, भारत के बाकी हिस्सों में 26 मई तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *