Thu. May 21st, 2026

पानी की टंकी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से क्या होता है

 अक्सर लोग अपने घर की चीजों के वास्तु पर तो ध्यान देते हैं लेकिन छत पर रखी पानी की टंकी को भूल जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि पानी की टंकी की सही दिशा आपकी किस्मत में चार चांद लगा सकती है। वहीं गलत दिशा में रखी गई पानी की टंकी आपका बुरा समय भी ला सकती है। पानी को जल तत्व माना गया है, जो सीधे तौर पर घर की समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और धन के प्रवाह को नियंत्रित करता है। यही कारण है कि पानी की टंकी सही जगह पर रखने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। चलिए जानते हैं इसे रखने की सही दिशा के बारे में यहां।

  • वास्तु शास्त्र अनुसार पानी की टंकी रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी गई है। अगर इस दिशा में आप टंकी रखते हैं तो आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी और घर का माहौल भी बढ़िया रहेगा। इसके अलावा पश्चिम दिशा भी पानी की टंकी रखने के लिए शुभ मानी जाती है।
  • अगर इन दोनों ही दिशाओं में पानी की टंकी रखने के लिए सही जगह नहीं है तब आप दक्षिण या उत्तर-पश्चिम दिशा में भी इसे रख सकते हैं।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि टंकी को कभी भी दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा की दीवार से सटाकर न रखें। दीवार और टंकी में कम से कम 1 से 2 फीट की दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा टंकी को जमीन से थोड़ा ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए।

पानी की टंकी कहां नहीं रखनी चाहिए?

  • पानी की टंकी कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे दुर्घटनाएं और आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है।
  • इसके अलावा इसे दक्षिण-पूर्व दिशा और छत के केंद्र में भी नहीं रखना चाहिए।
  • बेडरूम, मुख्य द्वार या रसोई के ठीक ऊपर भी पानी की टंकी नहीं होनी चाहिए।

टंकी का रंग क्या होना चाहिए?

छत पर रखने वाली पानी की टंकी का रंग काला या नीला होना चाहिए। ये रंग सूर्य की किरणों को सोखने और पानी के तत्व को संतुलित करने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *