Thu. May 21st, 2026

जैस्मिन सैंडलस के लाइव कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, रोकना पड़ा शो, वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन

धुरंधर फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने फिल्म में अपने गानों से जो जादू चलाया है, उससे फैंस हैरान हो गए हैं। फिल्म की सक्सेस के बाद सिंगर को लगातार कहीं ना कहीं लाइव परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में वो देहरादून की यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने के लिए पहुंची।

जैस्मिन को देहरादून के डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए रोअर 2026 में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। इस कॉन्सर्ट के कई सारे फुटेज वायरल हुए हैं। लेकिन यहां एक हादसा ही गया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

 

सिंगर को हुई चिंता

वीडियो में सिंगर यह कहती है वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है। इसके बाद वह कहती है कि मेरी इंटरनल टीम को स्थिति संभालने की जरूरत है। सुरक्षाकर्मी बहुत आक्रामक है हम इसे 30 सेकंड में ठीक कर देंगे। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैंस का कहना

जैस्मिन की यह वीडियो जैसे ही वायरल हुई लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा मैं इस वीडियो में खुद को देख सकता हूं, भाई बहुत जोर की लगी थी। एक ने कहा देहरादून में हो और कांड ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। एक का कहना था इतनी छोटी जगह में प्रोग्राम मुश्किल होता है। एक का कहना था जब सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाता है तो भगदड़ मच जाती है फिर भी अधिकारी नहीं सीख पाते। एक ने कहा देखा आपने लापरवाही का नतीजा। इस तरह से सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *