सीमा सड़क संगठन ने निकाली 899 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें फीस और पात्रता
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती (BRO Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://bro.gov.in/ पर उपलब्ध है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख जम्मू- कश्मीर के कुछ जिलों, हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा जिलों , अंडमान व निकोबार और लक्ष्द्वीप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 है। फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या 899 है। ड्राफ्ट्समैन के लिए 42, हिंदी टाइपिस्ट के लिए 10, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 300, ऑपरेटर (संचार) के लिए 261, प्रचालक उत्खनन मशीनरी (सामान्य ग्रेड) के लिए 207 और इलेक्ट्रीशियन के लिए 79 वैकेंसी है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरकर “कमांडेंट, GREF सेंटर, दिघी कैंप, पुणे 411015” पर भेजना होगा।
