कांस 2026 से वायरल हुआ आराध्या बच्चन का रिएक्शन, आंखों में दिखा मां के लिए गर्व
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय को अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए देखा गया। क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंची एक्ट्रेस ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि वह इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बनेंगी। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या को भी सोशल मीडिया पर छाए हुए देखा गया।
आराध्या को बचपन से ही अपनी मां के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। ये पहली बार है जब उन्होंने रेड कार्पेट पर वॉक की। इसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ऐश्वर्या फैंस को ऑटोग्राफ दे रही हैं, उस समय आराध्या का रिएक्शन कमाल का है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
वायरल हुआ आराध्या बच्चन का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर कांस द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आराध्या अपनी मां को फैंस के साथ बातचीत करते हुए निहार रही हैं। इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस के साथ अपनी मां को देखकर उनके चेहरे पर गर्व के भाव दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या को गर्मजोशी के साथ अपने फैंस का अभिवादन करते हुए तस्वीरें क्लिक कराते देखा जा सकता है। इस दौरान आराध्य ने रेड कलर का सैटिन गाउन पहना था। वहीं ऐश्वर्या को पिंक कलर के खूबसूरत फ्लोरल गाउन में देखा गया। इसपर काफी बारीक डिटेलिंग की गई थी।
कांस में चला ऐश्वर्या का जादू
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या को हमेशा से ही अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया है। उनका पब्लिक अपीरियंस हमेशा चर्चा में आ जाता है। विदेशी मीडिया के बीच भी वो एक जान पहचाना चेहरा हैं। इस साल सबसे पहले उन्हें सफायर ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में देखा गया। इसके बाद वो बेबी पिंक कलर के सुंदर से आउटफिट में नजर आईं। कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी देखकर फैंस काफी मायूस हो गए थे। लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी में उन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया।
