Mon. May 25th, 2026

मंत्रीमंडल फेरबदल में राज्यसभा चुनाव का इंतजार, दो पूर्व मंत्रियों को फिर मौका

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आलाकमान की स्वीकृति के बाद अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल की तैयारी में हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद मंत्रीमंडल में एक दो स्थान रिक्त हो सकते है, इसीलिये डा. मोहन यादव पूर्व मंत्रियों को अपने मंत्रीमंडल में स्थान दे सकते है। इन पूर्व मंत्रियों में दोनों वर्तमान में विधायक हैं। इसमे एक पूर्व मंत्री पहले नगरीय प्रशासन व एक स्वास्थ्य विभाग चला चुके हैं। 
बताया जाता है कि इन पूर्व मंत्रियों को मंत्रीमंडल में स्थान देकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अपनी टीम को जहां मजबूत करना चाहते है व विभागीय कामकाज में जीरो टालरेंस की नीति अपनाकर पारदर्शिता भी लाना चाहते हैं। इसके अलावा 3 से 4 विधायक ऐसे भी जिन्हें मंत्रीमंडल में मौका मिल सकता है। इसमे एक विधायक लगातार सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले है। एक पूर्व महिला मंत्री को भी पार्टी आलाकमान की सलाह पर इस बार मौका फिर मिलने जा रहा हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव राज्यसभा चुनावों के बाद मंत्रीमंडल में सामंजस्य बिठाने अपनी तुरूप चल सकते है ताकि मंत्रीमंडल के सदस्य उनकी मंशानुरूप से काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *