Mon. May 25th, 2026

और, ये बढ़त होती ही जाएगी… पेट्रोल डीज़ल के दामों को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज

देश में 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जमकर तिलमिला गए हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दों के तीर चलाएं हैं। वह पीएम को महंगाई मानव मोदी कहते हुए दिखाई दिए।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए एक पोस्ट शेयर की है और कहां है कि सरकार पेट्रोल डीजल के दाम किस्तों में बढ़ा रही है ताकि चुपके-चुपके आम आदमी की जब कटती रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

पेट्रोल डीजल के दाम पर भड़के राहुल गांधी

सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को महंगाई मैन बताते हुए लिखा “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल डीजल के दाम किस्तों में बढ़ा रहे हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जब कटती रहे।” आगे राहुल ने लिखा मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात बोल रहा था पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। यह बढ़त होती ही जाएगी।” उन्होंने लिखा “महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।”

हमलावर हुई कांग्रेस

केवल राहुल गांधी ने ही पीएम मोदी पर निशाना नहीं साधा है बल्कि पूरी कांग्रेस प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर हमलावर होती नजर आ रही है। इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने लिखा “पेट्रोल डीजल की लूट का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। 10 दिन में चौथी बढ़ोत्तरी। उन्होंने लिखा 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत में 175.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में एक पैसा भी नहीं बढ़ा। इसके बावजूद सरकार ने पेट्रोल की कीमत 2014 में 71.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 2026 में 102.12 रुपए प्रति लीटर कर दी है। वहीं डीजल की कीमत 56.71 प्रति लीटर से बढ़कर 95.20 प्रति लीटर हो गई है।”

मल्लिकार्जुन यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि “12 सालों में 43 लाख करोड़ की लूट यानी प्रतिदिन 1000 करोड़ की लूट। पेट्रोल और डीजल की कीमत में चौथी बार वृद्धि के साथ HPCL, BPCL, IOCL ke शेयरों 5.8, 4.44, 3.90% की वृद्धि दर्ज की गई है। जनता के ऊपर मुनाफा भाजपा का मूल मंत्र है। खरगे ने लिखा ईंधन की कीमतों में हो रही वृद्धि परिवार के बजट पर एक चोट है और इसका अर्थव्यवस्था की हर पहलू पर प्रभाव पड़ता है। किसानों से लेकर लघु एवं मध्यम उद्यमों तक समाज का हर वर्ग भाजपा की लूट का खामियाजा भुगत रहा है। इस दैनिक लूट से किसे फायदा हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *