Tue. May 26th, 2026

आज का कुंभ राशिफल

पॉजिटिव- ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ दिन की शुरुआत करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और पिछले समय से चल रही कोई समस्या भी हल होगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। घर के लिए सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। उनका आशीर्वाद और सलाह आपके लिए संजीवनी की तरह काम करेंगे और भाग्योदय में सहायक रहेंगे। बच्चों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें समझने और समझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां आज कुछ मध्यम रहेंगी। धैर्य रखें और गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। कुछ स्वार्थी दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और ज्यादा मधुरता बढ़ाएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *