दृश्यम 3 ने दुनियाभर में मचाई धूम, बनी मॉलीवुड की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, कर रही जबरदस्त कमाई
मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है। अच्छी शुरुआत करने के बाद इसने वीकेंड पर भी धमाल मचा दिया है।
दृश्यम 3 की रिलीज को 6 दिन हो चुके हैं और हर दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। 6ठे दिन यह मॉलीवुड की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। चलिए जान लेते हैं कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने कितनी कमाई की है।
दृश्यम 3 की कमाई का आंकड़ा
दृश्यम 3 इस साल रिलीज होने वाली मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इसमें मोहनलाल को जॉर्जकुट्टी के किरदार में देखा गया। मीना, अन्सीबा हसन और एस्थर अनिल भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। ये फिल्म दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.85 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 11.05 करोड़ तीसरे दिन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़और पांचवा दिन 7.70 करोड़ का कारोबार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन इस फिल्म में 6.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसके 6 दिनों की कुल कमाई 68.60 करोड़ हो गई है।
दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड
देश के साथ विदेशी मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज के छठे दिन इसका ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 84.70 करो पहुंच गया है। दुनिया भर में इसमें 164.32 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह से इसने दुनियाभर में 160.08 करोड़ कमाने वाली आदुजीविथम को पीछे छोड़ दिया है। ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं मलयालम फिल्म बन गई है।
कैसी है फिल्म
फिल्म की बात करें तो जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी दृश्यम 3, 21 मई को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। मोहनलाल इसके लीड कलाकार हैं। ये फेमस फ्रेंचाइजी दृश्यम का थ्रीक्वल है। इस क्राईम थ्रिलर का बजट 45 से 50 करोड़ बताया जा रहा है।
