Sat. May 30th, 2026

फिल्म ‘काला हिरण’ का दमदार पोस्टर रिलीज, सलमान खान से जुड़े केस को पर्दे पर किया जाएगा पेश

बॉलीवुड फिल्म मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अलग अलग विषयों पर फिल्म बनाते हैं। इनमें से कुछ विषय काल्पनिक होते हैं। वहीं कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिनका असली घटनाओं से ताल्लुक होता है। अब ऐसी ही एक फिल्म काला हिरण के नाम से पेश की जा रही है। इसका पोस्टर रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े हुए काला हिरण शिकार मामले को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। जिसमें क्राईम थ्रिलर का मिश्रण मिलने वाला है।

काला हिरण का पोस्टर रिलीज

फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और यह बताया जा रहा है कि इसमें सलमान खान को क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी भी दिखाई जाएगी। फिल्म के पोस्टर में सलमान खान की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति नजर आ रहा है जिसने अपने हाथों में बड़ी गन पकड़ी हुई है। उसके हाथों में हूबहू सलमान की तरह ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा है और चेहरे पर एक्सप्रेशन भी उसी तरह रहते हैं। यह बताया जा रहा है देश फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद और अन्य शहरों में की गई है।

कैसी होगी फिल्म

फिल्म से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक इसके निर्माता अमित जानी हैं। इसमें 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में हुए काला हिरण शिकार मामले, अपराध, कोर्टरूम ड्रामा, थ्रिलर के साथ लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान के बीच की दुश्मनी दिखाई जाने वाली है।

कब आएगा टीजर

इस फिल्म में उस समय की पूरी सिचुएशन को फिल्माया जाने वाला है। जब से इस दिन की जानकारी सामने आई थी तब से ही पोस्टर का इंतजार किया जा रहा था। अब ये बताया जा रहा है कि 20 जून का फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म के टीजर और पूरी कहानी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed