Thu. Jun 11th, 2026

1239 पदों पर होगी भर्ती, 12 जून से आवेदन, परीक्षाएं जुलाई-अगस्त में, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापक) भर्ती परीक्षा के तहत कुल 19 विषयों में 1239 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 9 जून 2026 को जारी कर दिया है।

अभ्यर्थी 6 विषयों (हिंदी, इंग्लिश, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस और समाजशास्त्र विषयों) के लिए अभ्यर्थी 12 जून से 26 जून 2026 तक एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.i पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही आवेदकों को फॉर्म में किसी भी तरह के सुधार या संशोधन के लिए 14 जून से 28 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा।

परीक्षाएं 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को आयोजित होंगी। इस भर्ती में पहली बार निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी किया गया है।  भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

विषयवार पदों का विवरण

बॉटनी (Botany) – 125 पद
फिजिक्स (Physics) – 120 पद
जूलॉजी (Zoology) – 119 पद
केमिस्ट्री (Chemistry) – 116 पद
गणित (Math) – 107 पद
कॉमर्स (Commerce) – 88 पद
जियोग्राफी (Geography) – 74 पद
पॉलिटिकल साइंस (Political Science) – 73 पद
अर्थशास्त्र (Economics) – 72 पद
समाजशास्त्र (Sociology) – 71 पदों
हिस्ट्री (History) – 58 पद
हिंदी (Hindi) – 57 पद
अंग्रेजी (English) – 56 पद
संस्कृत 34 पद
कम्प्यूटर साइंस (Computer Science) के लिए 29 पद
लॉ (Law) के लिए 17 पद
जियोलॉजी (Geology) 10 पद
साइकोलॉजी (Psychology) – 10 पद
यौगिक विज्ञान के लिए 3 पद तय किए गए हैं।

योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर (स्नातकोत्तर) डिग्री होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC और दिव्यांग) के आवेदकों को नियमानुसार अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का UGC NET, CSIR NET या मध्य प्रदेश SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों के पास यूजीसी गाइडलाइंस के तहत PhD की डिग्री है, उन्हें नेट/सेट परीक्षा से छूट का लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें मध्य प्रदेश के मूल निवासियों और आरक्षित वर्गों को शासन के नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में रियायत दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: ऑफलाइन (OMR आधारित) लिखित परीक्षा होगी और उसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *