Fri. Jun 12th, 2026

आज भी 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं, जल्द होगी मानसून की एंट्री

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-19 जून तक उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की कमी तथा उसके उपरांत 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार (12 जून 2026) को 60 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

गुरुवार (11 जून 2026) को आगरा, मथुरा, सहारनपुर, हापुड़, शामली और हाथरस समेत 52 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सहारनपुर में घुटनों तक सड़कों पर पानी भर गया। शामली में नगर पालिका परिसर, अस्पतालों में भी पानी घुस गया। हापुड़ में आंधी और हाथरस में पेड़ और पोल उखड़ गए। 1 से 11 जून के बीच 11.8 मिमी बारिश हुई है जबकी 17.3 मिमी होनी थी।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 से 18 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में 12, 13 और 18 जून को बारिश के आसार हैं, 14 से 17 जून तक मौसम शुष्क रहने वाला है। जून के तीसरे हफ्ते तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। आमतौर पर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचता है।

शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • आंधी/ हवा की गति 50 से 60 किमी/घंटा : बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर ।
  • हवा की गति 40 से 50 किमी/घंटा: कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं ।
  • ओलावृष्टि: अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।
  • मेघगर्जन/वज्रपात : बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *