Tue. Jun 23rd, 2026

आईपीएस और एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के एसपी भी बदले, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 जून 2026 को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 8 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 2 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) सहित कुल 10 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 4 जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, नूरपुर और देहरा के पुलिस कप्तान (SP) बदले गए हैं और महानिरीक्षक (IG) स्तर पर भी फेरबदल हुआ है।

हिमाचल प्रदेश आईएपीएस और एचपीपीएस तबादला सूची   

  • अभिषेक दुल्लर (IPS-2006): आईजीपी (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज) हमीरपुर से आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला । आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह का अतिरिक्त कार्यभार।
  • ​डॉ. डी. के. चौधरी (IPS): आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह से आईजीपी (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज), हमीरपुर ।
  • ​कुलभूषण वर्मा (IPS): एसपी (पुलिस जिला नूरपुर) से अब प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा का नया एसपी ।
  • ​इल्मा अफरोज (IPS-2018): विदेश से स्टडी लीव (अध्ययन अवकाश) से लौटने के बाद एसपी, पुलिस जिला नूरपुर
  • ​संदीप कुमार धवल (IPS-2016): एसपी (बिलासपुर) से एसपी, पुलिस जिला देहरा
  • ​अभिषेक (IPS-2021): वर्तमान में एडिशनल एसपी (शिमला) के पद पर तैनात थे, पदोन्नत कर एसपी, बिलासपुर बनाया गया है।
  • रमन शर्मा (HPPS-2007): एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), उत्तरी रेंज, धर्मशाला।
  • मयंक चौधरी (IPS-2019): एसपी (देहरा) से पुलिस मुख्यालय, शिमला में एसपी (लीव रिजर्व)।
  • ​गौरवजीत सिंह (IPS-2022): एसडीपीओ (नादौन) से पदोन्नत कर एडिशनल एसपी, जिला शिमला के पद पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed