ADPO के पदों के लिए आवेदन शुरू, 1.20 लाख तक सैलरी, 21 जुलाई है अंतिम तिथि, जानें डिटेल्स
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 15 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
संस्था का नाम: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी)
पद का नाम: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ)
कुल पद: 15
पदों का विवरण
- नियमित (Regular) पद: 10 पद
- बैकलॉग (Backlog) पद: 5 पद
शैक्षणिक योग्यता: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से लॉ (LLB) में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। जो लोग अभी भी अपने फाइनल नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं, वे आवेदन करने के लिए योग्य नहीं हैं।
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, जिससे उनके लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष (कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम 45 वर्ष) तक होगी। 1 जनवरी 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।
आवेदन शुल्क: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी (SC/ST/OBC/PwD) के लिए 300 रुपये, सामान्य वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवार के लिए 400 रुपये
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और दूसरे चरण में साक्षात्कार होगा।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-9 के तहत 38,100 रुपये से 1,20,400 रुपये प्रतिमाह के बीच सैलरी दी जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएंगी। नियुक्त अभ्यर्थियों को विभाग में स्थायी पुष्टि से पहले 3 वर्ष की अनिवार्य परिवीक्षा (Probation) अवधि पूरी करनी होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 17 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जून 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- त्रुटि सुधार (बिना शुल्क): 22 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक
- संभावित लिखित परीक्षा की तिथि: 20 सितंबर 2026
