Wed. Jun 24th, 2026

170 पदों पर भर्ती, सैलरी 69 हजार तक, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सचिवालय प्रशासन विभाग के तहत विधान भवन रक्षक (गार्ड) और विधान भवन अग्निरक्षक (फायरमैन) के कुल 170 पदों (विज्ञापन संख्या 09-परीक्षा/2026) पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।

​आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं।

​कुल पद: 17

पदों का विवरण

  • विधान भवन रक्षक (गार्ड): 120 पद
  • विधान भवन अग्निरक्षक (फायरमैन): 50 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है, क्योंकि इसी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी।

आयु सीमा:  न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST) के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क केवल 25 रुपये निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को बाद में अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

​चयन प्रक्रिया: सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और अंत में मेडिकल टेस्ट व दस्तावेज सत्यापन (DV) होगा। लिखित परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

वेतनमान: ​चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-3 (पे मैट्रिक्स ₹21,700 से ₹69,100) के तहत वेतन और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे।

UPSSSC : कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल/ईमेल पर आए OTP से लॉगिन करें।
  • “Fireman / Vidhan Bhavan Guard Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (UPI/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से फीस जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *