Thu. Jun 25th, 2026

ISRO ने निकाली 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतर्गत आने वाले ISTRAC ने स्नातक, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती (ISRO Recruitment 2026) निकाली है। योग्य उम्मीदवार ईमेल के जरिए 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। वहीं इसका लोकेशन बेंगलुरु, लखनऊ और श्री विजय पुरम होगा। अलग-अलग लोकेशन के लिए इंटरव्यू की तारीख भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 95 है। वैकेंसी को अलग अलग इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी ब्रांच और लोकेशन में विभाजित किया गया है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 63, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए 25 और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 8 पद खाली हैं। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।

कैसे करें आवेदन?

सभी अभ्यर्थियों को उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल http://nats.edcucation.gov.in/ पर अपना नाम अनिवार्य रूप से रजिस्टर करना होगा। आवेदन पत्र में NATS नामांकन संख्या भी दर्ज करनी होगी। गैर पंजीकृत अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। लखनऊ के लिए mailto:apprmt_lko@istrac.gov.in , बेंगलुरू के लिए mailto:apprmt_blr@istrac.gov.in और श्री विजय पुरम के लिए mailto:apprmt_ixz@istrac.gov.in पर ईमेल भेजना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में भी बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। लाइब्रेरी साइंस अप्रेंटिस के लिए एमएलआईएस सी की योग्यता होनी चाहिए।  डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग  में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2024, 2025 और 2026 में डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन/आईटीआई कोर्स पूरा किया है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन या इंटरव्यू के आधार पर होगा। डिग्री/डिप्लोमा या आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को ईमेल पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। लखनऊ क्षेत्र के लिए इंटरव्यू की तारीख 27 से 28 अगस्त सुबह 8:30 बजे निर्धारित की गई है। श्री विजय पुरम क्षेत्र के लिए इंटरव्यू का आयोजन 3 और 4 सितंबर 2026 को किया जाएगा। बेंगलुरु में इंटरव्यू 9 से 11 सितंबर के बीच होगा।

कितना होगा मंथली स्टाइपेंड?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी- 12,300 रुपये
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी- 10,900 रुपये
  • आईटीआई ट्रेड ट्रेनी- 9,600 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *