Wed. Jul 1st, 2026

श्रम विभाग में 11 अधिकारियों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में फेरबदल किया गया है। मंगलवार, 30 जून को विभाग के 11 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई श्रम पदाधिकारी और सहायक श्रम पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें।

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग अधिकारी तबादला

  1. नितेश विश्वकर्मा, श्रम पदाधिकारी को कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कोरबा।
  2. अभिषेक ठाकुर को श्रम पदाधिकारी, कार्यालय सूरजपुर, अम्बिकापुर का भी अतिरिक्त प्रभार
  3. एलेन मिंज को बलरामपुर, श्रम पदाधिकारी
  4. शोएब काजी को बेमेतरा से कोंडागांव।
  5. ओम व्यास नेताम को बीजापुर से बालोद।
  6. समीर मिश्रा को जांजगीर-चांपा से राजनांदगांव ।
  7. आजाद सिंह पात्रे को कोंडागांव से जांजगीर-चांपा ।
  8. भूपेन्द्र सिंह चंद्रवंशी को बलरामपुर से कबीरधाम।
  9. पायल शर्मा को श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग ।
  10. जी.के. पाण्डेय, सहायक श्रम पदाधिकारी को नवा रायपुर से बेमेतरा।
  11. युगल किशोर शर्मा, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 को कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय बिलासपुर से तमनार (रायगढ़)

इन अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा

विकास सरोदे, उपश्रमायुक्त को पदोन्नति के बाद श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। राजाराम पाल, सहायक श्रम पदाधिकारी को बीजापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्वला भाई को राजनांदगांव में अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि ज्योति शर्मा, सहायक श्रमायुक्त को मुंगेली जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed