Thu. Jul 2nd, 2026

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

1 जुलाई को मानसून ने मध्य प्रदेश के सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों में प्रवेश कर लिया है। अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। संभावना है कि गुरुवार को मानसून उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों को भी कवर कर सकता है।

2 जुलाई को मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 42 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक देवास में खातेगांव में 115 मिमी, सीहोर के आष्टा में 109 मिमी और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 88.4 मिमी दर्ज हुई। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई।

आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है। फिलहाल 5-6 जुलाई तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 जुलाई को धार-बड़वानी तथा 4 जुलाई को खरगोन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।  बता दें कि 1 जून से 1 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 28 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अबतक औसतन 150 मिमी से अधिक बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 100,2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 57% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 1% कम पानी गिरा है।

गुरुवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा, अति भारी बारिश, 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं।  4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना।
  • बैतूल, खंडवा, देवास, अशोकनगर, डिंडोरी, मंडला, सागर, भारी बारिश, 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं।
  • भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर में हल्की से मध्यम बारिश, 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *