Thu. Jul 2nd, 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 2548 पदों पर निकली है भर्ती, 13 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती (वर्ष 2026 फेज-1) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,548 पदों को भरा जाएगा। ​

​इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के आधिकारिक चयन पोर्टल (chayan.mponline.gov.in) पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। स्थानीय स्तर पर जरूरी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और जानकारी सही भरना जरूरी होगा। गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

पदों का विवरण  

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 781 पद
  • ​आंगनवाड़ी सहायिका: 1,767 पद

​शैक्षणिक योग्यता: हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) होना अनिवार्य है। आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम या शहरी क्षेत्र के उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां के आंगनवाड़ी केंद्र में पद रिक्त है।

​आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्र के प्रमाणीकरण के लिए 10वीं बोर्ड की अंकसूची लगाना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: ₹100 + 18% GST निर्धारित है। सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों को PDF Format में अपलोड करना होगा।

​चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ​आवेदकों का चयन पूरी तरह से उनके शैक्षणिक दस्तावेजों और निर्धारित मापदंडों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

  • कार्यकर्ता – 10,000/- प्रतिमाह ( प्रत्‍येक वर्ष मानदेय में 1000 की वृद्वि की जायेगी )
  • सहायिका – 7,000/- प्रतिमाह ( प्रत्‍येक वर्ष मानदेय में 500 की वृद्वि की जायेगी)

आवश्यक दस्तावेज

समग्र ID,महिला का आधार कार्ड, बारहवी की मार्कशीट, विवाह पंजीकरण, बैंक डायरी, परिचय पत्र, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 जुलाई 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026
  • आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंति​म तिथि: 15 जुलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *