Sat. Jul 4th, 2026

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट आज 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, खंडवा-बड़वानी में रेड अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दक्षिण पश्चिमी मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया है। शनिवार को 19 जिलों में भारी से अति बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बड़वानी और खंडवा में अगले 24 घंटे में करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इंदौर में सवा दो इंच, भोपाल में डेढ़ इंच, मंडला में लगभग पौने दो इंच तथा बालाघाट में दो इंच से अधिक पानी गिरा। सीहोर, सागर, जबलपुर, खंडवा और हरदा में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *