Sat. Jul 4th, 2026

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच हुई अनबन इस फैसले ने फैंस को किया हैरान

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टेलीविजन इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरे हैं। रियलिटी शो में हुई उनकी मुलाकात प्यार में बदलने और फिर शादी से लेकर बच्चे तक पहुंचने के बारे में सभी जानते हैं। इन दिनों ये चर्चा चल रही है कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

कुछ समय पहले भी कपल के रिश्ते के बारे में यह जानकारी सामने आई थी कि अनबन चल रही है। लेकिन दोनों ने इन बातों

प्रिंस और युविका के बीच अनबन?

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की अलग होने की बातों ने एक बात फिर से जोर इसलिए पकड़ा है क्योंकि इंस्टाग्राम से दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस वजह से उनके चाहने वाले काफी हैरान हो गए हैं और उन्हें लग रहा है कि शायद शादी में कोई प्रॉब्लम है। हालांकि, अब तक इस बारे में कपल ने कुछ नहीं कहा है और ना ही खबरों पर रिएक्शन दिया है। जब तक इनमें से कोई रिएक्ट नहीं करता तब तक इनके अलग होने की पुष्टि नहीं की जा सकती।

पहले किया था रिएक्ट

पिछले साल भी यह खबर सामने आई थी कि इन दोनों की शादी में दिक्कत चल रही है जिसके चलते दोनों अलग हो रहे हैं। एक्ट्रेस में रिएक्शन दिया था और कहा था कि वह और प्रिंस अलग नहीं हुए हैं। घर पर रिनोवेशन का काम चल रहा है इसलिए वह अपनी मां के घर चली गई हैं।

बयां किया था दिल का हाल

कुछ समय पहले युविका चौधरी को सुनीता आहूजा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच थोड़ी अनबन हो गई थी जिसकी जिम्मेदार हो बुरी नजर को मानती हैं। हालांकि बाद में सब कुछ ठीक हो गया था। लेकिन आप लेटेस्ट सेपरेशन की खबरों पर दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। बता दें कि इस कपल ने साल 2018 में शादी की थी और 2024 में IVF के जरिए एक नन्ही परी के माता पिता बने हैं। उनकी बेटी का नाम एकलीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *