Sat. Jul 4th, 2026

हर्ष लिंबाचिया और किकू शारदा ने समय रैना को जमकर किया रोस्ट, हंसकर लोटपोट हुई ऑडियंस

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का दूसरा सीजन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अब हाल ही में इस सीजन का दूसरा एपिसोड रिलीज हुआ। जिसमें हर्ष लिंबाचिया, किकू शारदा और चंदन प्रभाकर पहुंचे। यहां किकू और हर्ष ने समय को जमकर रोस्ट किया।

नेटफ्लिक्स पर आए इस एपिसोड की खूब चर्चा हो रही है। समय शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट और सेलिब्रिटी जज को रोस्ट करते दिखाई देते हैं लेकिन इस बार पासा उल्टा पड़ गया। हर्ष और किकू की बातों ने समय की सिट्टी पिट्टी गुम कर दी। उनके साथ चंदन भी थे और इस तिकड़ी ने जमकर धूम मचाई।

किकू ने समय को मारा ताना

शो के एक सीक्वेंस में किकू ने क्यू कार्ड को देखते हुए समय से शो के स्पॉन्सर की लंबी लिस्ट के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि आपके पास इतने सारे स्पॉन्सर हैं? मुझे लगा था कि जिस तरह से जगह इतनी बार टूटती फूटती है। आपके स्पॉन्सर तो सिर्फ सीमेंट और मेटल बार ही होंगी।

हर्ष ने जमकर उड़ाया मजाक

इसके बाद हर्ष लिंबाचिया भी समय का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए और कहा कि आप कुछ भी कहें लेकिन मैं कभी सबसे बड़ी कोर्ट तक नहीं पहुंचा। उसके पास तो मंथली पास है। वह वहां जाता है अपनी हाजिरी लगाता है। वह कहता है स्कैंडल की चिंता बाद में करेंगे बस मेरी हाजिरी लगा दो। यह सुनकर दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।

अमिताभ की बात पर भी कसा तंज

हर्ष ने अरुणाचल प्रदेश की एक कंटेस्टेंट के स्टेज पर अमिताभ बच्चन के बारे में जिक्र करने के बाद समय को फिर से रोस्ट किया। इस कंटेस्टेंट ने कहा कि वह एक दिन के लिए अमिताभ बच्चन के साथ अपनी जिंदगी की अदला बदली करना चाहती है। जब समय यह पूछते हैं कि अमिताभ सर के साथ क्या करना है क्योंकि वह तो लीजेंड है। तभी हर्ष बीच में बोल पड़ते हैं कि क्योंकि इसने तो बहुत गलत किया है उनके साथ। इतना सुनते समय के साथ वहां मौजूद सारे लोग जमकर हंसते हैं।

समय का अमिताभ अभिषेक पर जोक

बता दें कि कुछ समय पहले अपने स्टैंड अप शो स्टिल अलाइव में समय ने बताया था कि जब वह कौन बनेगा करोड़पति में गए थे तब उनके दिमाग में उलटे सीधे विचार आ रहे थे। वह यह कहते हैं नजर आए थे कि वह अभिषेक पर एक जोक मारना चाहते थे जो उन्होंने वहां नहीं सुनाया। वह कहना चाहते थे कि सर आपने इतना पोलियो का ऐड किया फिर भी अपने बेटे को पांव पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए। उनका यह स्टेटमेंट जमकर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *