आईयूएसी में कई पदों पर भर्ती, 1.77 लाख तक सैलरी, 4 अगस्त से पहले करें आवेदन
केंद्र सरकार के प्रमुख संस्थान में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के स्वायत्त संस्थान इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC), नई दिल्ली ने वैज्ञानिक, जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइब्रेरी असिस्टेंट क 8 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 8 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल www.iuac.res.in पर जाकर 4 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
संस्था का नाम: इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर
पद का नाम: वैज्ञानिक-C, जूनियर इंजीनियर-C, और लाइब्रेरी असिस्टेंट-C।
किन पदों पर होगी सीधी भर्ती?
वैज्ञानिक-सी (Scientist-C): कुल 5 पद (सामान्य- 3, ईडब्ल्यूएस- 1, एसटी- 1)जूनियर इंजीनियर-सी (Junior Engineer-C): कुल 2 पद (सामान्य- 1, ओबीसी- 1)पुस्तकालय सहायक-सी (Library Assistant-C): कुल 1 पद (सामान्य)
शैक्षणिक योग्यता और आयु
वैज्ञानिक-सी: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ एम.एससी (भौतिकी/अनुप्रयुक्त भौतिकी) की डिग्री होना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। कंप्यूटर का ज्ञान होना वांछनीय है। अधिकतम आयु 26 वर्ष है।
जूनियर इंजीनियर-सी: इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए और 10वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। संबंधित क्षेत्र में अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
पुस्तकालय सहायक-सी: बी.एससी. के साथ बी.लिब. डिग्री और कम्प्यूटरीकृत पुस्तकालय में 4 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित है।
वेतनमान
वैज्ञानिक-सी: लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 प्रतिमाह तक।जूनियर इंजीनियर-सी: लेवल-6 के तहत ₹ 35,400 से 1,12,400 प्रतिमाह तक।लाइब्रेरी असिस्टेंट-सी: लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 प्रतिमाह।
आवेदन शुल्क:
वैज्ञानिक-सी: रु. 1,000/-,कनिष्ठ अभियंता-सी / पुस्तकालय सहायक-सी: रु. 500/-,एससी/एसटी उम्मीदवार: रु. 500/- औरपीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवार: रु. 250/- आदि।
चयन प्रक्रिया: चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर किया जाएगा। वैज्ञानिक पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा। वहीं जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ स्किल या ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के सभी चरण केवल दिल्ली/नई दिल्ली में ही आयोजित होंगे।
