Mon. Jul 6th, 2026

उद्योग विभाग ने कर्मचारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग ने कर्मचारियों को पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है, उद्योग विभाग ने पिछले तीन दिनों ने अलग अलग आदेश निकाले और भृत्य से लेकर सहायक अधीक्षक स्तर के कर्मचारियों को प्रमोट कर दिया, आदेश में वर्तमान वेतनमान से जिस उच्च वेतनमान में उन्हें पदोन्नत किया जा अरह है उसका भी उल्लेख किया गया है।

शासन ने इन सभी कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये 

उद्योग विभाग ने 14 भृत्य/चौकीदार को सातवां वेतनमान लेवल-1 (15,500- 49,000) से सहायक वर्ग-3 के पद पर सातवां वेतनमान लेवल- 4 (19,500 – 62,000) रुपये पर पदोन्नत किया है, आदेश में कहा गया है कि सहायक वर्ग तीन के तहत शासन द्वारा निर्धारित की गई योग्यता सीपीसीटी और कंप्यूटर डिप्लोमा तीन साल की अवधि में पास करना होगा, यदि पदोन्नत शासकीय सेवक ऐसा नहीं करता तो उसे मूल चतुर्थ श्रेणी पद पर वापस कर दिया जायेगा।इसी तरह शासन ने सहायक वर्ग-3/स्टेनोटाइपिस्ट सातवां वेतनमान लेवल 4 (19,500- 62,000) को सहायक वर्ग- 2  सातवां वेतनमान लेवल- 6 (25,300 – 80,500) के पद पर पदोन्नत किया है इस सूची में 131 कर्मचारियों के नाम हैं।उद्योग विभाग ने सहायक वर्ग-2/ लेखापाल सातवां वेतनमान लेवल-6 (25,300- 80,500) को सहायक वर्ग- 1 सातवां वेतनमान लेवल- 7 ( 28,700-91,300) के पद पर पदोन्नत किया है, इस लिस्ट में 43 कर्मचारियों के नाम हैं।सहायक वर्ग-1 सातवां वेतनमान लेवल लेवल – 7 ( 28,700- 91,300) को सहायक अधीक्षक के पद पर सातवां वेतनमान लेवल- 9 ( 36,200-1,14,800) के पद पर पदोन्नत किया है, इस सूची में 3 कर्मचारियों के नाम है।शासन ने शीघ्रलेखक सातवां वेतनमान लेवल – 7 (28,700- 91,300) को निज सहायक सातवां वेतनमान लेवल- 9 (36,200 – 1,14,800) के पद पर पदोन्नत किया है इस सूची में 25 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।उद्योग विभाग ने सहायक अधीक्षक सातवां वेतनमान लेवल-9 (36,200- 1,14, 800) को अधीक्षक सातवां वेतनमान लेवल- 10 ( 42,700- 1,35,100) के पद पर पदोन्नत किया है। लिस्ट में एक कर्मचारी का ही नाम है।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed