Tue. Jul 7th, 2026

दर्शकों के सिर चढ़ा इमरान हाशमी का जादू, आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब भला इमरान जिस फिल्म में हों उसके गाने दर्शकों का दिल न जीते ऐसे कैसे हो सकता है। यह फिल्म भी कुछ ऐसा ही करती हुई दिखाई दे रही है।

एक्टर की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को यादगार बनाने के लिए फिल्म का पहला गाना वे जुनून रिलीज कर दिया गया है। यह दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और अब फिल्म के लिए उनकी उत्सुकता भी बढ़ गई है।

रिलीज हुआ आवारापन 2 का पहला गाना

साल 2007 में आई आवारापन उनका सीक्वल अब रिलीज किया जाने वाला है। बीते दिनों इसका टीजर सामने आया था जो लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म का गाना रिलीज किया गया है। मिथुन के कंपोज किए गए इस गाने के बोल सईद कादरी ने लिखे हैं और सुबोध शर्मा ने इसे अपनी आवाज दी है। सईद 19 साल पहले आई आवारापन के गाने तेरा मेरा रिश्ता और तो फिर आओ जैसे गाने लिख चुके हैं। अब ये गाना सुनने में काफी अलग-लग रहा है और दर्शकों को इस फिल्म की याद दिला रहा है। दिशा पाटनी और इमरान दोनों का दर्द इस गाने में दिखाई दे रहा है।

सुबोध बने इमरान की आवाज

सुबोध शर्मा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। बता दे क्यों पिछले 12 साल की साउंड इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं और विशेष भट्ट तक उनकी आवाज इंस्टाग्राम रील के जरिए पहुंची। आवाज पसंद आने के बाद उन्होंने सुबोध को इस गाने के लिए फाइनल किया।

क्या है गाने की कहानी

इस फिल्म के गाने में शिवम पंडित का इमोशनल सफर दिखाया गया है। यहां वो अपने सबसे गहरे डर का सामना करता है और सोचता है कि क्या प्यार कभी उसकी मंजिल था या नहीं। गाना उसके जीवन में अहम मोड़ लेकर आता है और आने वाली कहानी में गहरे इमोशन छोड़ता है। पहले ही गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, इसके अलावा और भी गाने आने वाले वक्त में रिलीज किए जाएंगे।

 कब आएगी आवारापन 2

आवारापन 2 की बात करें तो नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट ने बनाया है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, विजयंत कोहली, सुविंदर विक्की, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल जैसे सितारे नजर आएंगे। इसे 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed