Fri. Jul 10th, 2026

61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी का आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में 61 पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा मिला है। पुलिस मुख्यालय ने 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) पद पर पदोन्नत दी है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से 8 जुलाई 2026 को आदेश भी जारी किया गया है।

लिस्ट में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, सुकमा, सरगुजा, जशपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।  इसमें मुख्य रूप से 2013 बैच के पुलिसकर्मी शामिल है।  हालांकि आदेश में पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना फिलहाल घोषित नहीं की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों के पदस्थापना आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन

चन्द्रप्रकाश कंवर, मनीष यादव, प्रियेश जॉन, धीरेन्द्र कुमार तिवारी, पुष्प सागर विनायक, सुरेन्द्र मानिकपुरी, सत्यम साहू, रविकांत वर्मा, विद्याभुषण भारद्वाज, अशोक कुमार यादव, दिनेश कुमार पुरेना, कृपाल सिंह गौतम, सत्येन्द्र सिंह, विष्णु प्रसाद यादव, जागेश्वर सिंह राठिया, पुष्पराज साहू, मनोज पटेल, लोकनाथ यादव, विकास कुमार देशमुख, आराधना बनोदे, नरेश साहू, राकेश कुमार साहू, चेतन सिंह चंद्राकर, कृष्णा साहू समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम लिस्ट में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed