लॉकअप 2 में गौरव खन्ना की एंट्री, आकांक्षा से बोले- तूने बैंड बजा दी
आकांक्षा चमोला ने जब से लॉकअप 2 में एंट्री ली है, वो चर्चा में बनी हुई हैं। शो में आने के बाद उन्होंने बड़े बड़े खुलासे किए हैं। जिससे दर्शक हैरान रह गए हैं। उन्होंने बताया है कि वह और गौरव खन्ना एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच एक्टर को शो में एंट्री लेते हुए देखा गया
दरअसल, एक्टर यहां पर गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। उन्हें देखने के बाद शो के सारे कंटेस्टेंट हैरान हो गए। आकांक्षा इमोशनल और काफी खुश भी नजर आई। यहां गौरव ने एक्ट्रेस से कहा कि तूने बैंड बजा दी।
लॉकअप 2 में पहुंचे गौरव खन्ना
शो के दौरान फराह खान कहती हैं कि विजिटिंग आवर्स शुरू हो गए हैं। आज हम सब से मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर। यह सुनकर सारे कंटेस्टेंट एक्साइटेड हो जाते हैं और फिर गौरव खन्ना की हीरो वाली एंट्री बताई गई है। वह कहते हैं कि एक समंदर है जो काबू में है और एक कतरा है जो संभाला नहीं जा रहा, एक उम्र बतानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जा रहा। गौरव को घर में देखकर सभी एक्साइटेड नजर आते हैं। वो आकांक्षा को देखकर मुस्कुराते हैं और बोलते हैं बैंड बजा दी तूने।
