Fri. Jul 10th, 2026

लॉकअप 2 में गोविंदा की धमाकेदार एंट्री, सुनीता आहूजा के सामने छेड़ा गोली वाला किस्सा

रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार इस जेल में एक से बढ़कर एक पॉपुलर सितारों की एंट्री हुई है। सुनीता आहूजा भी एक ऐसी ही कंटेस्टेंट हैं, जिनका विवादों से गहरा कनेक्शन है। शो में भी वो लगातार सुर्खियों बटोर रही हैं।

एक नहीं कई बार सुनीता को अपनी पर्सनल जिंदगी और पति गोविंदा के बारे में बोली गई बातों के कारण सुर्खियों में बने हुए देखा गया है। वो हमेशा से ये बताती नजर आईं हैं कि गोविंदा के एकस्ट्रा अफेयर हैं। अब शो के आने वाले जजमेंट डे पर कुछ ऐसा होने वाला है जो सुनीता ही नहीं बल्कि हर किसी के लिए शॉकिंग है।

लॉकअप 2 में पहुंचेंगे गोविंदा

जेल के सेगमेंट पर बनाए गए इस शो में एक जजमेंट डे भी होता है। इस दिन पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा एंट्री लेंगे। हालांकि, इस दौरान वो अपने साथ बंदूक की गोली लेकर आने वाले हैं, जिससे सभी हैरान रह जाएंगे। इसका प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें गोविंदा की एंट्री होती है और सुनीता उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं। वह फराह और रितेश देशमुख से कहते हैं कि यह वह लॉकअप है, जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है, जो नहीं दिखता लॉक अप मैं वहां से आ रहा हूं।

सीने पर गोली मारना चाह रही थी – गोविंदा

इसके बाद फराह खान गोविंदा से पूछती हैं तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली? गोविंदा कहते हैं मैं लेकर आया हूं गोली सीने पर मारना चाह रही थी? इसके बाद वो गोली दिखाते हैं और फराह हैरान हो जाती हैं। अब इस एपीसोड में गोविंदा सुनीता के बीच क्या बातचीत होती है। उनके मतभेद सुलझते हैं या नहीं यह एपिसोड की रिलीज पर पता चलेगा।

गोली कांड पर सुनीता का रिएक्शन

बता दें कि कई रियलिटी शो और इंटरव्यू में सुनीता आहूजा को गोविंदा के उस एक्सीडेंट का मजाक उड़ाते हुए देखा गया है जिसमें उन्हें गोली लग गई थी। लाफ्टर शेफ्स में उन्होंने कहा था कि जो हीरो होता है वह अपनी बीवी की रिस्पेक्ट करता है फिर वह अंखियों से गोली मारता है। जहां थर्ड पार्टी की एंट्री हो जाती है, तो घुटनों पर गोली मारे।

बता दें कि साल 2024 में गोविंदा के घुटनों में गोली लग गई थी जो गलती से हुआ था। यह कहा गया था कि वह अपने घर में लाइसेंस रिवाल्वर साफ करके उसे अलमारी में रख रहे थे तभी यह घटना हुई। इसके बाद उन्हें अंधेरी वेस्ट के क्रीटीकेयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनकी सर्जरी हुई थी।

मैं सीने पर मारती सुनीता आहूजा

गोविंदा के गोली लगने वाले हादसे पर एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने यह कहा था कि मैंने बोला था कि अगर गोली मारती तो सीने पर मारती पैर पर नहीं। काम करो तो पूरा करो नहीं तो मत करो। मैं मुंबई में नहीं थी, यश बैंकॉक गया हुआ था। मैं मेडिटेशन कर रही थी और मेरे ड्राइवर का अचानक कॉल आया। मैं इस दौरान कॉल नहीं उठाती लेकिन जब उसने दो बार फोन किया तो सोचा कि गोविंदा ने ही उसे कॉल करने का बोला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed