Mon. Jul 13th, 2026

छाए रहेंगे बादल, आज 22 जिलों में हल्की बारिश, मानसून जल्द होगा सक्रिय, 16 जुलाई से तेज बारिश की उम्मीद

मानसून के कमजोर होने और कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। फिलहाल 15 जुलाई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोक्ष, चक्रवाती परिसंचऱण और ट्रफ के असर से सोमवार को 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते उत्तर बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है, इसके असर से 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की प्रबल संभावना है। जुलाई अंत में भारी बारिश का एक और क्रम देखने को मिल सकता है।

सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और आलीराजपुर में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रह सकता है।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 12 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 1 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 9.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 9.4 इंच मानी जाती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 15% से अधिक पानी गिरा है। देवास में सर्वाधिक सामान्य से 102 प्रतिशत ज्यादा यानि 18 इंच बारिश हुई है। आलीराजपुर केवल सवा दो इंच यानि सामान्य से 74 प्रतिशत कम पानी गिरा है।

सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: आगर-मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना और सिवनी।

सामान्य से कम बारिश वाले जिले: अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, दतिया, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed