विदेश में रिलीज होगा Jana nayagan का अनकट वर्जन, ओरिजिनल सीन के साथ पर्दे पर एंट्री लेंगे विजय थलापति
साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की फिल्म जन नायकन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लगभग सात महीने की खींचतान के बाद हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से फिल्म को रिलीज के लिए हरी झंडी दिखाई गई है।
अब ये कहा जा रहा है कि विदेश में फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज किया जाएगा। यह सोशल मीडिया पर चल रही है कोई चर्चा नहीं है बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर ने खुद इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि एक्टर की फिल्म को बिना किसी काट छांट के विदेश में रिलीज किया जाने वाला है।
विदेश में जन नायकन का अनकट वर्जन
भारत में CBFC के कहने पर 12 कट लगाने के बाद फिल्म को हरी झंडी दिखाई गई है। इसके बावजूद भी यूनाइटेड किंगडम का सिनेमाघर में इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा। विदेश में फिल्म को रिलीज करने वाली डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी अहिंसा एंटरटेनमेंट की ओर से यह कंफर्म किया गया है कि इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस बारे में जानकारी दी है।
डिस्ट्रीब्यूटर ने लिखा तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की आने वाली फिल्म जननायकन को सिनेमाघर में 24 जुलाई को बिना किसी कट के 15 रेटिंग के साथ रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्शन, मास अपील, थलपति का क्रेज वैसे ही दिखाया जाएगा जिस तरह से इसे बनाया गया है। इस अनाउंसमेंट से यह साफ है कि जो लोग यूके में रहते हैं उन्हें ओरिजिनल फिल्म देखने को मिलेगी।
कब आएगी फिल्म
जन नायकन की रिलीज की बात करें तो इससे इस साल 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से ये फिल्म अटक गई। मामला कोर्ट तक गया और अब ये रिलीज के लिए तैयार है।
