Mon. Jul 13th, 2026

ट्विशा शर्मा केस एम्स ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सौंपी, पिता ने कहा “रिपोर्ट मिलने के बाद करेंगे आगे की कार्रवाई

ट्विशा शर्मा केस में दिल्ली AIIMS की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने 11 पृष्ठ की इस रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दिया है। रिपोर्ट में बड़ा फॉरेंसिक खुलासा हुआ है कि कथित जिम्नास्टिक बेल्ट पर ट्विशा के स्किन टिश्यू मिले हैं जो उनके गले पर लगे निशानों और चोट के पैटर्न से मैच करते हैं।

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “हमें पता चला है कि लिगेचर मैच हुआ है। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई है। हम इस रिपोर्ट का इंतजार क र रहे थे। हमें उम्मीद है कि इस रिपोर्ट की कॉपी और वीडियोग्राफी हमें मिलेगी। इसके बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

पिता ने कहा “रिपोर्ट मिलने के बाद तय करेंगे आगे की कार्रवाई”

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने इसे जांच के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि रिपोर्ट में लिगेचर और गर्दन पर मिले निशानों का मिलान  होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी गई है।” उन्होंने कहा कि हमें इस रिपोर्ट का इंतजार था। हमें पता चला है कि लिगेचर मैच हुआ है। हमें उम्मीद है कि इस रिपोर्ट की कॉपी और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हमें उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद हम आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेंगे।

क्या है मामला

बता दें कि ट्विशा शर्मा की इस साल 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में फांसी के झूले पर लटकी हुई अवस्था में मौत हो गई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम में मौत को फांसी से जोड़ा गया था, लेकिन उसके परिवार ने कई सवाल उठाए थे। नवनीधि शर्मा और परिवार का आरोप है कि पहली पोस्टमार्टम के दौरान लिगेचर मटेरियल (बेल्ट) पेश नहीं किया गया, सबूतों से छेड़छाड़ हुई और दहेज उत्पीड़न की शिकायतों को भी नजरअंदाज किया गया। परिवार की लगातार मांग पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश से एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने दूसरा पोस्टमार्टम किया। इस रिपोर्ट में वैज्ञानिक परीक्षणों के आधार पर बेल्ट और गर्दन की चोटों का मिलान साबित हुआ है। सीबीआई अब इस फॉरेंसिक रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed