Thu. Jul 16th, 2026

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंची स्वरा भास्कर, मोदी सरकार को जमकर घेरा

सोनम वांगचुक पिछले कुछ दिनों से जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी सेहत के बारे में बीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके लगातार सोशल मीडिया जानकारी दे रहे हैं। वांग चौक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। जिसके बाद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की मांग में तेजी देखने को मिल रही है।

बीते ही दिनों अभिजीत में सोशल मीडिया के जरिए यह बताया था कि वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर होने लगी है और उनका वजन भी बहुत कम हो गया है। वह असहनीय दर्द का सामना कर रहे हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर उनसे मिलने के लिए पहुंची। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनकी एजुकेशन पर बात की और इंसानियत की मांग की।

जंतर मंतर पहुंची स्वरा भास्कर

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर कई लोगों को रिएक्शन देते हुए देखा गया। स्वरा भास्कर जंतर मंतर पर नजर आईं। जहां उन्होंने सोनम और अभिजीत दोनों से मुलाकात की। CJP के अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरें शेयर की गई है। जिसके कैप्शन में लिखा है बिना किसी झिझक के निडर एक्ट्रेस स्वरा जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

अभिजित और सोनम का किया समर्थन

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका धन्यवाद। वांगचुक की भूख हड़ताल के बारे में उन्होंने कहा कभी ना थकने वाले सोनम वांगचुक सर आप बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, मेरा पूरा समर्थन और आभार।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस दौरान स्वरा भास्कर को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर दी सीजेपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों को संबोधित करते हुए भी देखा गया। उन्होंने कहा कि सरकारी कुर्सी किसी की जागीर नहीं है। आपकी तनख्वाह से लेकर सरकारी बंगले तक सब जनता के टैक्स से चलता है। इसलिए वफादारी किसी सप्ताह से नहीं संविधान और देश के नागरिकों से होनी चाहिए। लोकतंत्र में सत्ता जनता की सेवक होती है, मालिक नहीं। स्वरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी कुछ बातें बोली हैं। उन्होंने कहा जो देश के सबसे उच्च पद पर बैठे हैं हमारे महान शख्सियत। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है लेकिन काश इंसानियत की पढ़ाई भी की होती तो इन लोगों को यहां नहीं बैठना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed