असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती, 50 हजार पार सैलरी, 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नगरीय विकास एवं आवास विभाग में असिस्टेंट टाउन प्लानर (सहायक नगर नियोजक – ATP) के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती राजपत्रित द्वितीय श्रेणी के स्थायी पदों के लिए की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) है।
यह भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 को आयोजिती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 39 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कुल पद: 39 पद
पदों का विवरण
- सामान्य के लिए 10
- ओबीसी के लिए 11
- एससी के लिए 6
- एसटी के लिए 8
- ईडब्ल्यूएस के लिए 4
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टाउन प्लानिंग, अर्बन प्लानिंग, रीजनल प्लानिंग, हाउसिंग प्लानिंग या इसके समकक्ष (जैसे B.Plan / M.Plan) में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। इसके साथ ही एसोसिएट इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (AITP) की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। मध्य प्रदेश के मूल निवासी और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह (पे मैट्रिक्स लेवल-12) के अनुसार शानदार वेतन और भत्ते मिलेंगे।
आवेदन शुल्क: मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये जमा करना होगा।
चयन का आधार: चयन लिखित परीक्षा (OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न) और उसके बाद होने वाले व्यक्तिगत साक्षात्कार , दस्तावेज सत्यापन (DV) तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ों की जांच
- चिकित्सा जांच
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे) तक
- त्रुटि सुधार की अवधि: 5 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक
- प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 10 सितंबर 2026
- परीक्षा की तिथि: 20 सितंबर 2026
