Thu. Jul 16th, 2026

टैक्स-रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 4 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने टैक्स एंड रिवेन्यू इंस्पेक्टर (कर एवं राजस्व निरीक्षक) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीकृत) राजस्व सेवा में कुल 29 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026  से शुरू हो चुकी है। आखिरी तारीख 4 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक फॉर्म में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इस परीक्षा में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के प्रावधान कड़ाई से लागू होंगे।

​कुल पद: 29

पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग के लिए 15 पद
  • ओबीसी के लिए 05 पद
  • एससी के लिए 04 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 04 पद
  • एसटी के लिए 01 पद।

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक  की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी का नाम उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

​आयु सीमा: 21 वर्ष से 42 वर्ष तक। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी

​वेतनमान: 5,200 रुपये से 20,200 रुपये, ग्रेड पे 2,800 रुपये (लेवल-5)।

​चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन (100 अंक) और सामान्य हिंदी (100 अंक) के दो-दो घंटे के पेपर शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 166.36 रुपये, एससी, एसटी के लिए 76.36 रुपये, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये शुल्क देय है।

UKPSC Vacancy: आवेदन कैसे करें?

  • UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट UKPSC Online Portal पर जाएं।
  • Apply Now पर क्लिक करके नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • लॉगिन कर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed