Tue. Nov 24th, 2026

कांग्रेस ने 16 जेन जी उम्मीदवारों को दिया टिकट:सबसे ज्यादा 37 युवा चेहरे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे, बीजेपी के दो युवा चेहरे

राजनीति में अब अनुभव के साथ-साथ युवाओं के जोश और नई सोच को भी तवज्जो मिलने लगी है। कोटा नगर निगम चुनाव में इस बार जेन-जी (1997 से 2012 के बीच जन्में यानी 29 साल तक के युवा) की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। शहर की सरकार बनाने के लिए इस बार 21 से 29 वर्ष के कई युवा मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस और बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की तुलना में निर्दलीय के रूप में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

किस पार्टी ने कितना दिया मौका निर्दलीयों का बोलबाला (37 प्रत्याशी)- मुख्य दलों से सिंबल न मिलने या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के इरादे से उतरे 37 प्रत्याशियों ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। इनमें 22 साल की सबसे कम उम्र में मुसकान मीना (वार्ड 3), दीपांशु मीना (वार्ड 22) और तमनन्ना (वार्ड 82) मैदान में हैं।

कांग्रेस का युवाओं पर दांव (16 प्रत्याशी)- कांग्रेस ने अपने टिकट बंटवारे में 16 युवा चेहरों को मौका दिया है। इनमें दिव्या मीना (22), रिद्धम शर्मा (23), भुवनेश ऋषि (24), संदीप सिंह (24), अर्पित जैन (24), निधी राजावत (25), अमन गौतम (25), कुनाल शर्मा (25), दीपक कुमार भील (26), धीरज नागर (26), ऋषभ दुबे (26), आयुष पारेता (26) और फैजाल बेग (27) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed