Sun. Nov 22nd, 2026

म्यूजियम ऑफ म्यूजिक तानसेन के नाम से मोतीमहल में बनेगा 2 मंजिला संग्रहालय

मोतीमहल में नया संग्रहालय और आकार लेगा। मप्र पर्यटन बोर्ड ने म्यूजियम ऑफ म्यूजिक के लिए अभी प्रक्रिया टेंडर में चल रही है। टेंडर की तकनीकी बोली में जांच का काम पूरा हो चुका है। अब वित्तीय बोली लगने के बाद संग्रहालय पर खर्च होने वाली राशि का बजट तय होगा। इसके बाद चयनित कंपनी को वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू कराया जाएगा।

बोर्ड के अधिकारी वित्तीय बोली का काम इस महीने पूरा होने की उम्मीद जता रहे हैं। बोर्ड ‘म्यूजियम ऑफ म्यूजिक’ के लिए 19.18 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगा। इसमें तानसेन की याद से जुड़ी चीजों को गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा।

संगीत की थीम पर तैयार होगा यह खास संग्रहालय

मप्र पर्यटन बोर्ड ने इसे संभागायुक्त के पुराने कार्यालय के हॉल और कमरों में बनाने का फैसला किया है। ये वह स्थान हैं, जहां पर संभाग आयुक्त कार्यालय में आग लगने के बाद मोतीमहल के दूसरे हिस्से में शिफ्ट हुए थे। ये स्थल दो मंजिला इमारत में बना हुआ है। ये पूरा संग्रहालय संगीत सम्राट तानसेन की यादों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसलिए इस संग्रहालय में खासतौर पर संगीत की थीम पर तैयार किया जाएगा।

दूसरी बार मिला है पैसा  

केंद्र सरकार ने तानसेन के नाम पर संगीत संग्रहालय बनाने के लिए मोतीमहल के अन्नपूर्णा भवन में स्थान तय किया था। ये स्थान पर्यटन निगम को नहीं मिला। वहां निगम ने स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर बना दिया। इस कारण संग्रहालय की योजना का काम रुक गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *