Sat. Jun 27th, 2026

अरविंद केजरीवाल की वर्चुअल रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में देखी गई उत्सुकता

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड नव निर्माण कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की हर विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं आदि को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसी क्रम में बाजार से लगे शिव मंदिर परिसर में हुई आप की वर्चुअल रैली को लेकर आप कार्यकर्ताओं में सुबह से ही काफी उत्सुकता देखी गई। कार्यकर्ताओं ने अपने सीएम को बड़ी गंभीरता से सुना।

रैली के दौरान पार्टी के जिला समन्वयक राजेंद्र तिवारी, संगठन मंत्री पूर्व जिपंस शिव कुमार, मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार, सर्किल इंचार्ज पीसी उपाध्याय, वरिष्ठ नेता हीरासिंह थापा, खुशाल सिंह, रवि मेहरा, भुवन चंद्र, पान सिंह, दिनेश मासीवाल, रंग कर्मी जसीराम व नंदराम आदि थे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आप के पदार्पण से उत्तराखंड की तस्वीर बदल जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed